उत्तराखंड : मौसम विभाग ने तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, पौड़ी,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, टिहरी,उत्तरकाशी,चमोली,तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज झोकेदार हवाएऐ चलने की संभावना है मौसम विभाग ने इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि और झोकेदार हवाओं से कच्चे असुरक्षित मकान को नुकसान पहुंचाने की संभावना व्यक्त करते हुए पेड़ों के जड़ से उखाड़ने ,पेड़ो के शाखों के टूटने की भी संभावना जताई है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में बिजली चमकने के दौरान सतर्कता बरतने की भी बात कही है।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार