चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा धमतरी के डांडेसरा के पास हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पहले ही महिंद्रा xuv300 ली गयी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को दो बैंक कर्मचारी अपने विभागीय काम से रायपुर गए थे। वहां से वो वापस धमतरी लौट रहे थे। इसी बीच डांडेसरा कुरुद के पास कार में अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में सवार लोगों ने गाड़ी के बोनट में से धुंआ निकलते देखा तो तुरंत कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार में लगी आग ने थोड़ी ही देर में पूरी तरह से गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में NEP 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन