चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा धमतरी के डांडेसरा के पास हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पहले ही महिंद्रा xuv300 ली गयी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को दो बैंक कर्मचारी अपने विभागीय काम से रायपुर गए थे। वहां से वो वापस धमतरी लौट रहे थे। इसी बीच डांडेसरा कुरुद के पास कार में अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में सवार लोगों ने गाड़ी के बोनट में से धुंआ निकलते देखा तो तुरंत कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार में लगी आग ने थोड़ी ही देर में पूरी तरह से गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कार्यशाला का समापन
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं इंड्रस्टीयल एसोसिएशन की समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित
चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला, सरकार के दावों पर उठाए सवाल