पौखाल (टिहरी गढ़वाल), 26 सितम्बर 2025: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने क्रमशः प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व से अवगत कराते हुए पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। वहीं उप-प्राचार्य महोदय ने छात्रों को अधिक से अधिक पठन-पाठन की आदत विकसित करने की सलाह दी।
प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह एवं हिन्दी विभाग का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकगण की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन