एथलेटिक्स में नानकमत्ता महाविद्यालय ने जीते तीन पदक
कुमायूं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में सम्पन्न हुई ।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शानदार प्रदर्शन रहा है महाविद्यालय के छात्र विनय राना ने लौंग जंप ( लंबी कूद) में सिल्वर मेडल तथा जतिन राना ने इसी स्पर्धा में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया ।
ट्रिपल जंप ( त्रिकूद) में भी विनय राना ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
छात्रों के महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. प्रो अंजला दुर्गापाल एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों सहित क्रीड़ा समन्वयक डॉ उमेश चन्द्र जोशी टीम कोच डॉ ललित सिंह बिष्ट डा मीनाक्षी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य इससे उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है । तथा छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत