कोटा: तानाजी नगर के तेगबहादुर मिलन केंद्र कोटा के तत्वावधान में लार्ड कृष्णा स्कूल सोगरिया में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में महानगर संघ संचालक श्री गोपाल गर्ग ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कर्तव्य निष्ठ नागरिक के रूप में भारतीय संस्कृति संस्कारों के अनुसार व्यक्ति परिवार समाज राष्ट्र विश्व कल्याण के लिए कार्य करने चाहिए।
आज लोग अधिकारो की बात करते हैं किन्तु हमारे कर्तव्य क्या है इस बात सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए। अधिकारों पर प्रथम अधिकारी वह है जो कर्तव्यों का पालन करते हैं।
उन्होंने परिवार राष्ट्रहित सर्वोपरि, प्रबंधन, सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन, पर्यावरण व जल संरक्षण, कुटुम्ब मित्र, स्वभाषा, सयुंक्त परिवार पर बल दिया है।
इस अवसर पर मिलन केंद्र के श्री अनिल जलवानिया तारासिंह, दैवा नंद बैरवा, शरद चौधरी, साहित्य कार कमलेश कमल, देवेंद्र त्रिपाठी, भीष्म जी शंकर जी, संस्कृति प्रेमी देवेंद्र सक्सेना, पूरण यादव, अनिल ठाकुर, दिनेश कष्यप सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।
अंत में सामुहिक स्वल्प आहार का आयोजन किया गया और एक दूसरे को दीपावली गोपाष्टमी की शुभकामनाएँ दी।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग
हरिद्वार नगर निगम की सख्ती, लापरवाही पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना
रुड़की : ट्रक पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू