June 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

अन्नदाता किसान परिवार में जन्में महान शिक्षाविद, राष्ट्र- प्रेमी, इतिहासकार डॉ0 मोहन लाल साहू पर लेख

देवेंद्र सक्सेना,कोटा, राजस्थान: अन्नदाता किसान परिवार में जन्में महान शिक्षाविद, राष्ट्र- प्रेमी, इतिहासकार डॉ0 मोहन लाल साहू पर लेख।

इतने रत्न दिए हैं कैसे जिससे देश महान है। 

भारत की परिवार व्यवस्था ही रत्नों की खान हैं।। 

सेवानिवृत विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर, इतिहास विभाग एवंअध्यक्ष राजस्थान क्षेत्र, भारतीय इतिहास संकलन समिति डॉ0 मोहन लाल साहू जी का जन्म 3 जून 1953, को शिक्षा नगरी अजमेर जिले के किसान परिवार में, ग्रामीण परिवेश में हुआ आपने -बी. ए. ऑनर्स, एम. ए. इतिहास, एम. फिल.एवं पी.एच.डी. की शिक्षा महर्षि दयानन्द विश्विद्यालय अजमेर से प्राप्त की

आपके मन में बाल्यकाल से ही शिक्षक बन राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माण का संकल्प था अतः

1982 ई. में व्याख्याता इतिहास कॉलेज शिक्षा के रूप में राजकीय सेवा में प्रवेश किया एवं विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर, इतिहास विभाग के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर से 2013 में सेवानिवृत हुए। अध्यापक है युग निर्माता छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता का भाव में अन्तर्मन में लेकर अध्ययन अध्यापन का यह सिलसिला लगभग 40 वर्ष चला..आज भी आप लोक शिक्षक की भूमिका में राष्ट्र हित में युवाओं को प्रेरित प्रशिक्षित कर रहे हैं। आप राजकीय सेवा में आने से पूर्व परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम अजमेर एवं कार्यक्रम अधिकारी, जन शिक्षण संस्थान, अजमेर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

आपने प्रयोग धर्मी लेखक चिंतक इतिहासकार के रूप में कई शोध पूर्ण पुस्तकें लिखी जिनमें प्रमुख है।

आलनिया के शैलचित्रों का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन, आधुनिक भारत का इतिहास (1750 ई.-1950 ई.), हाड़ौती- इतिहास व संस्कृति के विभिन्न आयाम, राजस्थान में स्वतन्त्रता संघर्ष ( यह पुस्तक भारती टोरोण्टो कनाडा से प्रकाशित, सम्पादित), भारत का इतिहास एवं संस्कृति (प्रारम्भ से. 1526 ई.), भारत का इतिहास एवं संस्कृति (1526ई-1950ई.), विश्व का इतिहास एवं संस्कृति (1526ई-1950ई.), भारत का इतिहास आदि

40 राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों व सम्मेलनों में पत्र वाचन, मुख्य वक्ता एवं सत्र अध्यक्ष के रूप में सहभागिता की ।कई संगोष्ठियां आयोजित भी करवाई। 20 शोध पत्र प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।आपने वर्षों पूर्व कोटा विश्व विद्यालय कोटा में सामुहिक सरस्वती वंदना कार्यक्रम आयोजित किया

इसी प्रकार आपने अनेक कार्यक्रमों में संयोजक की अविस्मरणीय भूमिका निभाई

आप बोर्ड ऑफ स्टेंडीज, इतिहास, कोटा विश्वविद्यालय कोटा विषय समिति एवं इतिहास एवं पुस्तक लेखन समिति, इतिहास, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ।

विशेष उल्लेखनीय 

सदस्य-कुलपति चयन समिति, कोटा विश्वविद्यालय कोटा

सदस्य-प्रबन्ध मण्डल, वर्द्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा

सदस्य- चयन समिति, बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर

सदस्य अकादमिक परिषद् कोटा विश्वविद्यालय कोटा

सदस्य-पाठ्यचर्या समिति, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ।

विषय विशेषज्ञ चयन समिति एवं प्रश्नपत्र निर्माण राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग, प्रयागराज।

शोध कार्य-

मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट विश्वद्यिालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली

माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट विश्वद्यिालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली

सीनियर अकादमिक फेलो भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली

शैलचित्र विषय पर राजस्थान में प्रथम पी.एच.डी. उपाधि प्रप्तकर्ता ।

शोध निर्देशन– पी.एच.डी. 4 एवं एम.फिल ৪

सदस्य– विषय शोध समिति इतिहास, कोटा विश्वविद्यालय कोटा एवं महर्षि दयानन्द विश्वद्यिालय, अजमेर

प्रशासनिक अनुभव-

परीक्षा नियन्त्रक, कोटा विश्वविद्यालय कोटा

सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, कोटा परिक्षेत्र

समन्वयक, स्कूल ऑफ हेरीटेज, कोटा विश्वविद्यालय कोटा, अध्ययन केन्द्र, वर्द्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा एवं इन्दिरा गांधी खुला विश्वविद्यालय

सामुदायिक एवं सामाजिक क्षेत्र-

रोवर लीडर, स्काउटिंग के रूप में सामुदायिक सेवा के लिए 2001 एवं 2005 में उपराष्ट्रपति पुरुष्कार राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रान्तीय संयुक्त सचिव व क्षेत्रीय अध्यक्ष

अध्यक्ष सेवानिवृत प्रकोष्ठ के पद पर कार्य

आप महामंत्री, अध्यक्ष चित्तौड़ प्रान्त भारतीय इतिहास संकलन समिति के रूप में कार्य किया। वर्ततान में भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष राजस्थान क्षेत्र एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय इतिहास संकलन समिति राजस्थान क्षेत्र प्रबंध मंडल का सदस्य बृज विश्वविद्यालय भरतपुर हैं. आप जून माह जन्मे अतः आपको जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

About The Author