हरिद्वार: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया की हत्या के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। अब ऐसा ही मामला रुड़की में भी सामने आया है।
यहां भाजपा नेता ने नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनको लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
भाजपा नेता गौरव त्यागी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है कि उन्हें फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। बुधवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
गौरव त्यागी ने भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। उसके बाद से ही उनको कई नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। गौरव त्यागी के परिजन उदयपुर में सामने आई घटना के बाद से बेहद चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


More Stories
हरिद्वार पुलिस का मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध अभियान, “पटाखा वाली बुलेट” को किया गया सीज़
कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ की समन्वय बैठक
हरिद्वार: जिलाधिकारी के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान