अगर आप चांद को बहुत ही करीब से देखना चाहते हैं, तो आज रात आपको चांद सामान्य दिनों की तुलना में करीब 14 फीसद बड़ा नजर आएगा।
आज रात चन्द्रमा इस वर्ष हमारे सबसे करीब लगभग 28 हजार किमी दूरी पर होगा। जिससे चन्द्रमा की चमक अन्य दिनों की तुलना में करीब 30 फीसद ज्याादा होगी । साथ ही सामान्य दिनों की तुलना में आज चंद्रमा का आकार भी करीब 14 फीसद बड़ा नजर आएगा ।
बता दें कि इस खगोलीय घटना में चांद को सुपरमून (SuperMoon) कहा जाता है। बात भारत की करें तो आज भारत में चन्द्रमा का शाम 5.43 बजे उदय होगा । वहीं देर रात समय 12:08 को चांद भारत में धरती के सबसे करीब नजर आएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य तौर पर धरती और चंद्रमा के बीच औसत दूरी करीब 3.86 लाख किमी होती है । वहीं सार्वाधिक दूरी होने पर चांद लगभग 4.05 लाख किमी दूर पहुंच जाता है। लेकिन आज कि रात चांद धरती से मात्र 3.57264 लाख किमी दूर होगा । जिससे सामान्य दिनों की तुलना में आज चांद का आकार हमें काफी यानी 14% बड़ा नजर आएगा।
इस खगोलीय घटना में चांद को सुपर मून का नाम दिया गया है, जबकि विज्ञानी भाषा में इसे पेरेजी कहा जाता है। हालाकि अन्य मान्यताओं के लिहाज से भी जुलाई के इस चांद को कई अन्य नाम भी दिए गए हैं, जिनमें बक मून, हेय मून व ठंडर मून का नाम से भी जाना जाता है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी