लखनऊ:आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा नोएडा के जिला अध्यक्ष हरीश वर्मा को व्यापारी अवध सम्मान से किया सम्मानित।
आज गोमती नगर के रोहतास प्रेसिडेंट टावर में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा जी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।
जहां पर बैठक की अध्यक्षता विधायक विनय वर्मा जी ने की।
बैठक में नोएडा से पधारे भाजपा पूर्वांचल मोर्चा,नोएडा के जिला अध्यक्ष हरीश वर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया एवं आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के द्वारा व्यापारी अवध सम्मान से सम्मानित किया गया।
बैठक में छठ पूजा महोत्सव को अच्छे तरीके से सम्पन्न होने पर & कानून व्यवस्था को सुद्रण करने पर जोर दिया गया। व्यापारियों की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया गया और विधायक जी ने सभी के समाधान के लिए अपना आश्वासन दिया कि शीघ्र से शीघ्र उनका समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,इंदिरा नगर के उपसचिव आशुतोष अवधवाल, प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल ,
मुंशी पुलिया इकाई अध्यक्ष अविनाश जयसवाल, स्वर्णकार समाज के युवा नेता शैलेंद्र सोनी ,अनिल सोनी एवं अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक