लखनऊ से आकाश सिंघल का ज्ञानवर्धक लेख.,….
दुनिया को पहला कंप्यूटर भले ही 1940 के दशक में मिल गया था, लेकिन भारत ने 1956 में अपना पहला कंप्यूटर खरीदा और यहां से देश में शुरू हुआ कंप्यूटर का युग। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पहला कंप्यूटर कितने में आया होगा? उस दौर में इसकी कीमत हमें ₹10 लाख पड़ी। HEC-2M नाम के इस पहले कंप्यूटर को कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट में रखा गया।
यह केवल भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर होने के लिए ख़ास नहीं था, बल्कि इसलिए भी ख़ास था क्योंकि इसकी स्थापना के साथ ही भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा ऐसा देश बन गया था जिसने कंप्यूटर तकनीक को अपनाया था।
इंग्लैंड से दो रैक्स में रखकर पानी के जहाज से लाया गया यह कंप्यूटर वज़न में बहुत भारी और साइज़ में काफ़ी बड़ा था। ISI के इंजीनियर्स को इस ट्यूब बेस्ड कंप्यूटर में 1K मैमोरी इंस्टॉल करने में दो महीने लगे थे। तो इस पूरे सफ़र के बाद पहुंचा है आपके घर में आपका पर्सनल कंप्यूटर।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन