इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में नए प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्र ममंगाई ने दिनांक 6 नवंबर 2025 को कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बी.आर. भद्री एवं समस्त शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा नये प्राचार्य महोदय का फूल माला तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षकों पर कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात महोदय द्वारा महाविद्यालय परिसर भ्रमण किया गया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज, निबंध, स्वरचित कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा अपराह्न में नैक/ आई.क्यू.ए.सी. संबंधी मीटिंग आयोजित की गई।
इन अवसरों पर डॉ बी. आर. भद्री, डॉ अंधरुती शाह, डॉ अनुरोध प्रभाकर, डॉ बबीत बिहान, डॉ पुष्पा झाबा, डॉ. गोविंद धारीवाल, श्री अरविंद नारायण, श्री प्रकाश चंद्र तथा समस्त कर्मचारी गण श्री प्रताप सिंह, श्री राजेंद्र राणा, श्री मनोज राणा, श्री अनिल रावत, श्रीमती कुसुम, श्री रोशन, श्री गंभीर, श्री उत्तम व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद