उत्तरकाशी: भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे साधना सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी के निर्देशन में महाविद्यालय की आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास के लिए अनुकूली विकास और मानवीय योग्यता को मजबूत बनाना है, जिससे भारत के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
कार्यशाला में डॉक्टर भूपेश चंद्र पंत एवं श्री बृजेश चौहान ने महाविद्यालय के कर्मचारियों को कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही कर्मयोगी पोर्टल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित पाठ्यक्रमों में कर्मचारियों का पंजीकरण करवा कर उन्हें पाठ्यक्रम पूर्ण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी