उत्तराखंड : राज्य में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप मच गया। मामला कल शनिवार सुबह का है जब देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की शनिवार सुबह हत्या कर दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, यूपी के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ निवासी 41 वर्षीय मंजेश कंबोज शुक्रवार को अपने दोस्त से मिलने यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी आया था। मंजेश और उसका दोस्त दोनों मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, और उसका दोस्त कॉलोनी में किराए पर रहता था।
शनिवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया, तो मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा और अंदर का दृश्य देखकर चौंक गया। मंजेश का शव कमरे में पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मंजेश कंबोज की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इसके साथ ही पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।


More Stories
हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
राजकीय महाविद्यालय पोखाल में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वन विभाग, यूथ ग्रुप तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से किया वृक्षारोपण