January 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्षा बनीं ऋतु खंडूड़ी

उत्तराखंड: भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष के लिए महिला विधायक रितु खंडूरी का नाम चयनित किया है।

भाजपा ने कोटद्वार विधायक और बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया है।

ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधासनभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं।

हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से कभी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार हुई थी। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था। उत्तराखंड में किस तरह महिलाओं की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है, इस लिहाज से इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती रही है। लेकिन, इस बार हाईकमान ने ऋतु खंडूड़ी को यह जिम्मेदारी दी है, जो बीजेपी के लिए एक बड़ा फैसला है।

About The Author