नवल टाइम्स न्यूज़: 23 मार्च 2022 राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में बेला मलिक सुगम संगीत प्रतियोगितका आयोजन किया गया

बेला मलिक स्मृति संगीत प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक मंच सुगम संगीत प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ 0 अरूणा कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
आरंभ में सेक्सोफोन के अतिथि कलाकार लक्ष्य वर्मा ने सुरीली प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
बेला मलिक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक मंच प्रतियोगिता में सोनम रावल, प्रिंयाशी शर्मा, गोपिका गौतम, ज्योति ठाकुर, वेदिका गौतम अंतिमा कुमारी, निर्जरा, नेहा साहू, तन्वी गौतम,
आरती सोनी सहित कई छात्राओं ने गीत ग़ज़ल भजन सूफ़ी की मधुर प्रस्तुतियां दी।

तबले पर देवेंद्र कुमार सक्सेना एवं महूराज राव ने सधी हुई संगत की।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ 0 रेणु शर्मा, डॉ 0 सपना कोतरा, डाॅ 0 हिमानी सिंह शामिल थे।. बेला मलिक स्मृति सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- प्रिंयाशी शर्मा , द्वितीय -गोपिका गौतम, तृतीय – वेदिका गौतम एवं सांत्वना पुरस्कार सोनम रावल को प्रदान किए गये
समापन सत्र में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिलाधिकारी राजकुमार सिंह,क्षैत्रीय सहायक निदेशक कालेज शिक्षा डॉ 0 रघुराज सिंह परिहार, गांधी वादी चिंतक नरेश विजयवर्गीय, स्काउट गाइड के उप प्रधान यज्ञ दत्त हाडा, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयंत विजय वर्गीय, जेडीबी कालेज की प्राचार्य डॉ 0 अनिता कोठारी, प्राचार्य डॉ अरूणा कौशिक एन एस एस के जिला समन्वयक विवेक मिश्रा, डां0 फक्र्रूनिशा, नागरिक सुरक्षा के अमर लाल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सह आचार्य डॉ 0 रोशन भारती ने चुपके चुपके रात दिन ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुति दी।
मंच का संचालन सह आचार्य डॉ 0 कुमुद श्रीवास्तव एवं सुश्री प्रिंयाशी शर्मा ने किया। स्वागत- डॉ 0 प्रेरणा शर्मा डॉ 0 राजेन्द्र माहेश्वरी तथा धन्यवाद डॉ 0 पुनीता श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर डॉ रोशन भारती, डॉ 0 राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ 0 प्रभा शर्मा, डॉ 0 पुनीता श्रीवास्तव, डॉ 0 श्रध्दा सोरल, डाॅ 0 मनीषा शर्मा, डॉ 0 नादिरा खातून डॉ 0 सुबोध कुमार, डॉ 0 मीनू कुमावत, डॉ 0 अर्चना सहारे, डॉ 0 यशोदा आदि उपस्थित थे।
Under the aegis of Cultural Forum of Government Arts Girls College Kota
Bela Malik Memorial Music Competition and Cultural Forum Sugam Music Competition was organized under the chairmanship of Principal Dr. Aruna Kaushik.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन