उत्तराखंड: राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार में एक कैबिनेट मंत्री पर हमले की कोशिश कर रहे युवक की पिटाई का मामला सामने आया है ।
बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया। इसके बाद इस युवक ने कई लोगों के साथ मारपीट भी की। दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार भी युवक ने किया।
इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। तभी सरफिरा युवक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर बढ़ा, जिसके बाद इस युवक ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भी हमला करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सिरफिर युवक को पकड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री के सामने ही युवक की जमकर धुनाई कर दी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। जिसके बाद युवक को कैंट थाने लाया गया।
कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम इमरान बताया है। युवक बिजनौर का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया युवक का मानसिक रूप से बीमार लग रहा है।



More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर 11128 का इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान: सतनाम किड्स प्ले स्कूल में पार्षद योगेंद्र सैनी ने बच्चों को प्रमाणपत्र किये वितरित