उत्तराखंड: राज्य के चमोली जनपद में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के कई जवानों को हल्की चोटें आई है।
बताया जा रहा है कि चमोली जिले में ही बिहरी के पास सेना का वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक टीले पर खड़ा हो गया। इस हादसे में सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो गया था।
इसी वजह से वाहन मोड़ काटने के बजाय सीधे आगे निकल गया। हादसे के वक्त वाहन में सेना के अधिकारी समेत 21 जवान सवारे थे। घायल जवान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सभी जवान चमोली जिले के ज्योतिर्मठ रायवाला जा रहे थे। बस में सवार जवान अवकाश पर जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार