उत्तराखंड:श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश राज्य सरकार ने अब 19 अगस्त को निर्धारित कर दिया है। इससे पूर्व राज्य के तमाम स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में जन्माष्टमी 18 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया था जिसमें आज संशोधित करते हुए सार्वजनिक अवकाश का दिन अब 19 अगस्त निर्धारित किया गया है।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कहा गया है कि हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की सूचना मिली है ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
रात इस आदेश के आने के साथ ही तमाम स्कूलों एवं दूसरे शैक्षिक संस्थानों में 18 अगस्त की श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सार्वजनिक छुट्टी को रद्द कर नियमित तौर पर कार्य पर आने के आदेश विभाग अध्यक्ष द्वारा जारी किए जा रहे हैं या दूसरे माध्यमों से सूचित किया जा रहा है।




More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ