संजीव शर्मा,हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की जिला हरिद्वार स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन बुधवार को संगठन कार्यालय, रामरख्खा पार्क, ज्वालापुर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अवनीश अग्रवाल एवं कुलदीप सैनी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन में सुधीर कुमार को जिलाध्यक्ष तथा भूपेंद्र सिंह को जिला महामंत्री चुना गया। इसके अलावा मोहम्मद आवेश को जिला उपाध्यक्ष, माया देवी को कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा को कार्यालय सचिव, सुनीता देवी को प्रचार सचिव, गौरव महेश्वरी को संगठन सचिव तथा सुनील मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही मनोज कुमार, प्रताप नेगी, अनुराग गुप्ता, सुरेश खंडूरी, आदेश कुमार, रजिता सैनी एवं कमरूल इस्लाम को कार्य समिति सदस्य नामित किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ