अभिनव कौशिक,एनटीन्यूज़: देहरादून के थाना सहसपुर से बड़ी दुखद खबर सामने आयी है। एक महिला अपने तीन बच्चों समेत नहर में कूद गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर-1 से छलांग लगा दी है।
थाना विकासनगर से पुलिस बल और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर और मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल की तलाश के लिए एसडीआरएफ का अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।


More Stories
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की स्वगणना,, प्रदेशवासियों से भी की स्वगणना करने की अपील
राजकीय महाविद्यालय पाबौ में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान