February 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: तेज बारिश के बीच राज्य में लगे भूकंप के झटके

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जहां आज बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं इस मौसम के बीच में आज भूकंप के झटके भी महसूस किए गए

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर से भूकंप के झटकों से कांप गई है। राज्य के जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 रही।

आज सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 4 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

About The Author