उत्तराखंड: राज्य मौसम विभाग ने चार घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट के तहत कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि झक्कड़ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक देहरादून. पौड़ी. हरिद्वार. टिहरी. एवं उत्तरकाशी जनपदों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बरसात तथा बिजली गिरने की संभावना है।
उसके अलावा मौसम विभाग में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना जताई है तथा राज्य के शेष जनपदों में बादल छाए रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है ।
मौसम विभाग का कहना है कि बिजली गिरने से जान माल की हानि तथा खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोगों को परेशानी हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज, ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षा बरते।



More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव तथा गणेश जी के उत्सव का हुआ आयोजन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की पैदल राह होगी सुगम, फुटपाथ निर्माण जारी