उत्तराखंड: देहरादून में मिला ओमीक्रोन का पहला केस
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ओमीकोन पॉजिटीव केस पाया गया है। ओमीकोन पॉजिटीव केस के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती गत 8 दिसम्बर को स्कॉटलैण्ड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारत पहुंची, जिसके सैम्पल का एयरपोर्ट पर जांच करने पर आर०टी०पी०सी०आर० रिपोर्ट निगेटीव पाया गया। यह युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची।
महानिदेशक ने जानकारी दी कि सी०एम०ओ० कार्यालय के आई०डी०एस०पी० यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसम्बर को युवती से अपना सैम्पल जांच हेतु एस०आर०एल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया।
लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैम्पल 12 दिसम्बर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके उपरान्त युवती घर पर ही आईसोलेट हो गयी, युवती को जिला आई०डी०एस०पी० यूनिट द्वारा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने तथा होम आईसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया ।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने देहरादून में ओमीकोन से ग्रसित पहले केस के मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराये नहीं, सर्तकता एवं सावधानी के साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन नियमित रूप से करते रहें।
उन्होंने राज्य के नागरिकों से यह भी अपील की कि घर से बाहर निकलने पर सदैव मास्क लगायें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे तथा आपसी सम्पर्क में दूरी बनाये रखने के व्यवहार को बनाये रखें। महानिदेशक ने सभी लोगों से वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाने के लिए भी अनुरोध किया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में सद्भावना दिवस पर हुआ चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष