उत्तराखंड: युवक ने फेसबुक पर एक युवती की फोटो और वीडियो वायरल करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
इस मामले में पुलिस ने निवर्तमान पार्षद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के राजपुरा वार्ड 13 निवासी महिला ने बताया कि उन्हीं के पड़ोस में उनके बेटी और दामाद रहते हैं। उनके दामाद की छोटी बहन की मार्च में शादी होनी है।
आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले युवक विजय ने युवती के फोटो और वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। जब दामाद ने इसका विरोध किया तो विजय और उसके साथी राजपुरा पड़ाव निवासी निक्की, विक्की, विवेक, सुभाष, बबलू, सोनू घर में घुसे और उनकी गर्भवती बेटी और उसके पति से मारपीट की।
शोर सुनकर जब वह बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट की सूचना निर्वतमान पार्षद मुन्नी कश्यप को दी तो वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
वहीं दूसरी तरफ राजपुरा पड़ाव निवासी सुभाष का आरोप है कि वार्ड 13 की निर्वतमान पार्षद मुन्नी कश्यप उनका बेटा ध्रुव कश्यप अपने साथी राजन, अमन और बबली के साथ उनके घर पहुंचे और उनके बेटे विशाल को घर से निकालकर पुलिस के सामने बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने निर्वतमान पार्षद मुन्नी कश्यप सहित दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार