उत्तराखंड: शादी में सात फेरे लेते समय दूल्हे को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं।
मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का है जहाँ यह दुखद घटना घटी। फेरों के दौरान डॉक्टर दूल्हे को अटैक आने पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया।
शहर के मैट्रिक्स अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ 30 वर्षीय डॉ. समीर उपाध्याय की शादी के फेरे की रस्म के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर समीर उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात शुक्रवार को रानीखेत के श्रीधरगंज गई थी।
फेरे की रस्म के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। जिस कारण से डॉ. समीर का निधन हो गया। उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी आवास से रानीखेत गई थी। डॉक्टर समीर के पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन भी डॉक्टर है। डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स