उत्तराखंड: महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य(Sarita arya) बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को झटका
वहीं यह भी कह सकते हैं कि भाजपा ने हरक सिंह रावत का डैमेज कंट्रोल उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता आर्य से की है।
भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए सरिता आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य ने आज दोपहर भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
गौरतलब है कि सरिता आर्य ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी महिलाओं को विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी टिकट देने की मांग की थी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस की ओर से उनका टिकट काटे जाने की अटकलें लगातार सामने आ रही थी।
बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल सीट से पूर्व विधायक रही हैं। 2012 में वह नैनीताल सीट से विधायक रहीं। लेकिन 2017 में वह भाजपा के प्रत्याशी संजीव आर्य से हार गई थीं। वहीं, यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नैनीताल सीट से संजीव आर्य प्रत्याशी के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यही कारण है कि सरिता आर्य कांग्रेस से नाराज चल रही थीं।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित