हरिद्वार : बीती रात भारी बारिश के कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया था। मौसम विभाग ने आज भी मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज भी राज्य में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है और राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी से भारी बारिश की संभावना के संबंध में लाल चेतावनी जारी की है।
वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौडी, टिहरी और चमोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा / गरज के साथ बिजली गिरने / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना के संबंध में एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कुमाऊं में अल्मोडा, पिथोरागढ़ और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुमाऊं के इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।
आज रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश / गरज के साथ बिजली गिरने / तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना के संबंध में एक पीला अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।



More Stories
विश्व का हर आठवाँ व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित है- ‘‘योग ही समाधान‘‘
उत्तराखंड: फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्या थी तीव्रता
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित