देहरादून : उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 31 मार्च तक राज्य में बरसात, बर्फबारी, झोंकेदार हवाएं तथा बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के सभी जनपदों में तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च को उत्तरकाशी,चमोली, तथा पिथौरागढ़ को छोड़कर शेष जनपदों में जहां मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं 28 मार्च से लेकर 31 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात तथा 27 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 4000 मी उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 28 मार्च से लेकर 31 मार्च तक राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़, जनपदों के 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में बर्फबारी और बरसात हो सकती है।
तथा 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा कहीं-कहीं 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और तूफान आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने इन जिलों में तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 29 मार्च से 31 मार्च तक लोगों को आकाशीय बिजली गिरने एवं ओलावृष्टि तथा आंधी तूफान आने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है।



More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन