उत्तराखंड: राज्य मौसम विभाग ने फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 19 तारीख तक भारी बरसात की संभावना जताई है।
19 तारीख के बाद बरसात में कुछ राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है।
मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने जारी वीडियो में बताया कि 16 और 17 जुलाई को राज्य के टिहरी, देहरादून, रूद्रप्रयाग के अलावा कुमाऊं मंडल में चंपावत. नैनीताल. उधमसिंह नगर तथा गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में भारी से बहुत भारी तथा अति भारी बरसात होने की संभावना बन रही है।
जबकि 18 जुलाई को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।
मौसम विभाग के निदेशक सिंह के अनुसार 18 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 19 जुलाई को राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बरसात से अति तेज बरसात होने की बात कहीं गई है।
मौसम विज्ञानिक श्री सिंह के अनुसार हैवी से अति हैवी तथा आकाशीय बिजली तथा अति तेज के साथ अत्यंत तेज बरसात को लेकर रेड अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने तथा नदी नालों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने से स्थिति खराब हो सकती है जिसको लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को दी पुष्पांजलि
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में जनपद के महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की बैठक का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित