उत्तराखंड: राज्य में लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच , मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आज और कल के अगले 48 घंटे पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश- झोंकेदार हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 17 मई को राज्य भर में कहीं कहीं बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों तथा उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मौसम विज्ञान के अनुसार 18 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है इसके अलावा आकाशी बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण