उत्तराखंड: राज्य में मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम की चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी मानसून सीजन समाप्त होने से पहले भारी बरसात का सामना करना होगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है । इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान