उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण के आज 3295 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 04 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 373249 हो गई है। हालांकि इनमें से 339932 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। आज 18196 मामले एक्टिव हैं, जबकि 7444 की मौत हो चुकी है। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या 2067 रही |
सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3295 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 987 ,हरिद्वार से 352 , नैनीताल जिले से 546, उधमसिंह नगर से 568 , पौडी से 289, टिहरी से 65, चंपावत से 45, पिथौरागढ़ से 60, अल्मोड़ा 111, बागेश्वर से 39, चमोली से 137 , रुद्रप्रयाग से 53, उत्तरकाशी से 43सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
उत्तराखण्ड (Uttarakhand) राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 373249 मरीजों में से 339932 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 7426 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7444 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 18196 है। इधर रिकवरी रेट 91.07 प्रतिशत पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 258,089 नए मामले सामने आए हैं, 385 लोगों की जान गई है जबकि 151,740 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है। वहीं यदि दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात की जाए तो वो बढ़कर 19.65 फीसदी पर पहुंच गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 3,73,80,253 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 486,451 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 3,52,37,461 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के नये वैरीअंट ओमीक्रोन का आंकड़ा 8209 पहुंच चुका है।




More Stories
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म