बीएसएफ में 2788 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती
बीएसएफ ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bsf.gov.in/Home?LangId=dHJ1ZQ== पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा.
इसमें से पुरुषों के लिये 2651 पद हैं और महिला उम्मीदवारों के लिये तय पदों की संख्या 137 है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ: ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 15 जनवरी 2022ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या- 2788
योग्यता :
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
आयु सीमा:
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.


More Stories
कैंटीन संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में हुआ मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन, मां गंगा के साथ खेली दूध की होली
श्री शिव महापुराण कथा के नौवें दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग ‘श्री सोमनाथ जी’ की दिव्य कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन