उत्तराखंड: शिक्षिका पत्नी को कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर क्या प्रेमी और पत्नी आग बबूला हो गए। दोनों ने उल्टा पति की ही जमकर धुनाई कर दी।
पीडि़त पति कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है जहाँ रामपुर रोड की रहने वाली एक शिक्षिका नैनीताल के रामगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका छुट्टी में हल्द्वानी अपने आवास आई थी। यहां प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पति ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पति घर से किसी काम के लिए बाहर जाना था। पति के घर से बाहर जाते ही शिक्षिका ने अपने प्रेमी को कमरे में बुला लिया।
जब पति जल्दी ही घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। पति काफी देर तक पत्नी से दरवाजा खोलने को कहता रहा। पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर दरवाजा पीटने के बाद जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो पति के होश उड़ गए।
कमरे के अंदर पास के ही रहने वाला एक युवक और शिक्षिका बाहर निकले। पति ने पूछताछ की तो शिक्षिका का प्रेमी आग बबूला हो गया। फिर क्या था शिक्षिका और उसके प्रेमी ने पति की जमकर धुनाई कर दी।
पति हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा। अपने साथ हुई घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स