उत्तराखंड: राज्य में हल्द्वानी के विकासखंड ओखल कांडा के जूनियर हाई स्कूल पुटपुडी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शमशेर सिंह दिगारी का सड़क हादसे में निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षा जगत में शोक की लहर है विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने दीगारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बीते रोज छुट्टी के वक्त घर आते समय हैडाखान के नजदीक पसौली में अचानक मोटरसाइकिल से गिर गए थे जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने दिगारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की शोक प्रकट करने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नंदलाल जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट पूरन विष्ट,महेन्द्र विष्ट,गोपाल विष्ट,हीरा बसानी, हरीश आर्य,हरीश वोली,राजेन्द्र बिष्ट, शकील अहमद, रेखा उप्रेती, अशीष बिष्ट,मनोज तिवारी सहित जनपद की सैकड़ो शिक्षकों ने दुख व्यक्त किया है।
बताया जाता है कि मुखानी थाना क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी के रहने वाले शमशेर सिंह दिगारी ड्यूटी के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे कि तभी वो असंतुलित होकर बाइक समेत 50 फीट गहरी खाई में जा गिरे, हेड़ाखान पुलिस चौकी प्रभारी कृपाल सिंह के मुताबिक हादसा पसोली के पास हुआ, 46 वर्षीय शमशेर सिंह दिगारी उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष थे, कल शाम 5 बजे बाइक से हल्द्वानी अपने घर लौट रहे थे कि तभी हादसे का शिकार हो गए।


More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस