एनटीन्यूज़: उत्तराखंड में 2 अगस्त से स्कूल खुल गए हैं, स्कूल खोलने के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर हुई है। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता से शासनादेश को चुनौती देने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की गई है।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। मामले के अनुसार देहरादून निवासी विजय सिंह ने जनहित याचिका दायर की है।
याचिका में कहा गया है कि कैबिनेट ने एक निर्णय के तहत दो अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं तक विद्यालयों को खोलने का ऐलान किया है। जबकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले जारी हैं। याचिकर्ता का यह भी कहना है, कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी काफी लोगों को वेक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगाई जा सकी है।
इसी बीच सरकार की ओर से स्कूल खोले जाने का निर्णय ले लिया गया जो कि गलत है। सोमवार को सुनवाई के दौरान याचिकर्ता की ओर से कोर्ट को अवगत कराया कि उन्होंने कैबिनेट के निर्णय को चुनौती देते हुए 29 जुलाई को याचिका दायर की है। जबकि सरकार ने शासनादेश 31 जुलाई को जारी किया है। इसलिए उन्हें जनहित याचिका में संशोधन के लिए समय दिया जाए। जिस पर कोर्ट ने याचिकर्ता को दो दिन का समय देते हुए सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि तय की है।
ऐसे में अब यह देखना है कि 4 अगस्त को कोर्ट का क्या फैसला आता है.



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत