उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षाओं के सफल और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
बोर्ड ने प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षाओं के लिए समय-सारणी निर्धारित कर दी है:
प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट कार्य: 16 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक।
मुख्य लिखित परीक्षा: 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक।



More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप
ऋषिकेश परिसर में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित