उत्तराखण्ड़ : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कभी घट रहे हैं तो कभी इनमें उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को 49 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 33 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
राहत की बात है कि कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक राज्य में कोरोना के कुल 343310 मामले सामे आ चुके हैं, जबकि 329554 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 7389 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 6071 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। वर्तमान में 296 केस एक्टिव है।
कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पौड़ी गढ़वाल में देखने को मिले हैं। यहां बीस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दस मामले देहरादून, पांच उत्तरकाशी, चार पिथौरागढ़, दो-दो मामले चंपावत, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं।
वहीं, चार जिलों नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और अल्मोड़ा में एक-एक मामला मिला है। दो जिले रुद्रप्रयाग और टिहरी ऐसे हैं, जहां कोरोना का कोई भी मामला नहीं है।



More Stories
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू