उत्तराखंड: राज्य के हल्द्वानी के गौलापार स्थित कुंवरपुर पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट ने मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिसमें महिला डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। बेस अस्पताल में महिला डॉक्टर का इलाज चल रहा है। घटना के बाद फार्मासिस्ट ने जहरीला पदार्थ खा लिया । फार्मासिस्ट को डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान आरोपी फार्मासिस्ट की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कुंवरपुर पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल के फार्मासिस्ट भुवन चंद्र पंत ने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस दौरान महिला डॉक्टर के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
महिला डॉक्टर ने अस्पताल से भाग कर अपनी जान बचाई। महिला डॉक्टर का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद आरोपी फार्मासिस्ट भुवन ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत सिंह ने कहा महिला के सिर हाथ में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, आरोपी भुवन चंद्र पंत को गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया जहाँ इलाज के दौरान आरोपी फार्मासिस्ट की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट में पिछले 2 सालों से विभागीय विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार विभाग में शिकायत भी दर्ज हुई थी। फार्मासिस्ट के ट्रांसफर को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद फार्मासिस्ट ने महिला डॉक्टर के ऊपर हमला कर घायल कर दिया।
More Stories
दीपावली पर मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश और बर्तन अवश्य खरीदें-डा.विशाल गर्ग
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड जनमंच मीडिया हाउस द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द