हरिद्वार: नगर निगम के उप चुनाव में हरिद्वार नगर निगम की दो और लक्सर की एक सीट भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी वार्ड 9 से भाजपा के सुरेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 691 वोटों की बढ़त लेकर विजय हासिल की।
वहीं जगजीतपुर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी शशीकांत ने 33 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
लक्सर पंचायत सीट भी उपचुनाव में भाजपा के खाते में गई।
हरिद्वार की गणना हरिद्वार तहसील में सम्पन्न हुई। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि नामांकन से लेकर गणना तक पूरी उपचुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई है।
उपचुनाव में तीनों सीटें जीतने पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अब केवल कागजों में ही सिमटती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब निकायों से लेकर लोकसभा तक भाजपा पर ही लोगों का भरोसा है।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट