भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ऋषिकेश जौली ग्रांट एयरपोर्ट के बीच रानी पोखरी में बना पुल
अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को ऋषिकेश-जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच रानीपोखरी में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं गंगोत्री राजमार्ग पर फकोट के पास आल वेदर रोड का हिस्सा बह गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। भिन्नु गदेरे के उफान पर आने से सड़क बही है। अब कुछ दिन तक गंगोत्री राजमार्ग बंद रहेगा। जगह जगह से सड़क धंसने पुल बहने की खबरों से सरकारी मिशनरी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोग निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता को हादसों की वजह बता रहें हैं।
पहाड़ों पर लगातार आफत की बारिश बरस रही है बारिश के चलते पहाड़ों पर कई सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं वही कई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऋषिकेश और देहरादून को जोड़ने वाला रानीपोखरी का पुल बारिश के पानी से ढह गया है जिसमें कई वाहन भी फंस गए हैं मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार और बुधवार को हुई अतिवृष्टि से सड़कों और भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई पुल और पुस्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर भूस्खलन होता रहा। कुमाऊं में भी सीमांत इलाकों में संपर्क मार्ग अवरुद्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है।




More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत