एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के शोधार्थी सोहन चक्रवर्ती की पी.एच.डी. शोध प्रबन्ध की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न प्रदान की गई पी.एच.डी. उपाधि की संस्तुति
एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह मध्यप्रदेश में दिनांक 11.11.2025 को पी-एच. डी. शोध प्रबन्धमौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई, शोधार्थी सोहन चक्रवर्ती ने ‘”ASSESSING THE “EFFICACY OF MUSICAL INTERVENTION ON DAILY ACTIVITY AND COMMUNICATION SKILL OF THE AUTISM CHILDREN” पर प्रो डॉ . वंदना शुक्ला , मनोविज्ञान विभाग के निर्देशन में यह शोध कार्य सम्पन्न किया।
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगविज्ञान संकाय की डीन एवं दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा खण्डेलवाल ने जानकारी प्रेषित करते हुए बताया की इस हेतु विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, श्रीमति पूजा मलैया एवं श्रीमति रति मलैया प्रतिकुलाधिपति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई।
मौखिकी परीक्षा हेतु केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर, के मनोविज्ञान विभाग के भूतपूर्व प्रोफेसर , प्रो. पी.के. राय को आमंत्रित किया गया, उन्होंने पी-एच. डी. मौखिकी परीक्षा विधिवत् सम्पन्न कराई।
इस अवसर पर प्रो. आर. सी. जैन, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, डॉ .शैलेन्द्र जैन, डॉ .उषा खंडेलवाल, डॉ. आशीष कुमार जैन, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ. विवेक गेडाम, डॉ सूर्य नारायण गौतम, डॉ विजय कुमार साहू, डॉ. प्रमिला कुशवाहा, डॉ दुर्गा महोबिया,डॉ. मनीषा दीक्षित, आदि अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी भी उपस्थित रहे।


More Stories
आधुनिक डिजिटल राजस्थान के नवनिर्माण को समर्पित बजट अभिनंदनीय – अरविन्द सिसोदिया
शिवालिक नगर में 22 फरवरी को होगा कुमाऊनी एकता समिति का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह
महाविद्यालय, कोटा के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं कैडेट्स सम्मान शिविर का आयोजन