उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय खंडूड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह नोटिस पीरियड की अवधि में इस माह के अंतिम सप्ताह तक अपने पद पर बने रहेंगे।
साल 2009 में गढ़वाल विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद डॉ अजय खंडूड़ी ने तीसरे पूर्णकालिक कुलसचिव के तौर पर 21 दिसंबर 2020 को पदभार ग्रहण किया था। उनकी विवि अनुदान आयोग से डेपुटेशन पर नियुक्ति हुई थी।
उनको केंद्रीय विवि अधिनियम के अनुसार पांच साल या अधिकतम उम्र सीमा 62 वर्ष तक कार्यकाल पूर्ण करना था। उम्र सीमा के अनुसार उनका अभी लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने विवि में अपने कुलसचिव पद से त्यागपत्र दे दिया।
उन्होंने दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में कुलपति को त्यागपत्र भेजते हुए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया। एक माह की नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद वह 31 जनवरी को अपने पद से रिलीव हो जाएंगे। बताया गया कि ऐसा उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते किया।


More Stories
गजा: पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, नये इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
ग्राम बड़ेरना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित