नवल टाइम्स न्यूज़,5 जून : आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 राज गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स द्वारा सेवेन वंडर्स पार्क में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ इत्यादि के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में 50 जूनियर विंग तथा 50 सीनियर विंग के कैडेट्स ने सहभागिता कीI बटालियन कार्यवाहक कमांडिंग अधिकारी मेजर प्रमिला सिंह ने बताया कि जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक के साथ ही कैडेट्स ने पोस्टर प्रतियोगिता, पर्यावरण को बचाने हेतु शपथ ग्रहण तथा सफाई अभियान भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कोटा ग्रुप कमांडर कर्नल एस जी एस सेखर सेना मैडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अपने संबोधन में कैडेट्स को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्त्व तथा मनाये जाने के कारण से परिचित कराया तथा कैडेट्स को पर्यावरण के प्रति अधिकाधिक जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एएनओ डॉ पारुल सिंह, मनीषा शर्मा, गंगा शर्मा, पूजा कुमारी के अतिरिक्त सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, सूबेदार भूप सिंह, कुलदीप सिंह इत्यादि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा कैडेट्स को प्रेरित किया



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी