आज दिनांक 08.11.2023 को ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में मतदाता जागरूकता समिति एवं आई० क्यू0ए0सी0 के संयुक्त तत्वाधान में एवं प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में डॉ० सोनिया ने छात्र-छात्राओं को नोटा की जानकारी दी। नोडल अधिकारी डॉ० मो० इलयास ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं जिनकी अभी तक वोटर आई०डी० नहीं बनी है उनके नाम की सूची तैयार की एवं वोटर आई०डी० बनाने के लिए एक कैम्प की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान के द्वारा सशक्त सरकार के गठन की भूमिका के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस संगोष्ठी में डॉ० अर्चना धपवाल, डॉ० लीना पुण्डीर, डॉ० रंजू उनियाल, डॉ० प्रियका एवं श्री टीकाराम चमोली, श्री दीपक चौहान, श्री विक्रम तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 की पूर्व छात्र परिषद बैठक सम्पन्न
कंपनियां अपने नियमों का हवाला देकर श्रमिकों का कर रहीं उत्पीड़न- वरूण बालियान
जेयूयू हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण आयोजित, अध्यक्ष राजकुमार, महासचिव नवीन चौहान सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ