हरिद्वार: आज सिडकुल क्षेत्र की कंपनी में दीवार के लिए नींव खोदने के दौरान बगल की फैक्ट्री की दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए। जिससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। घायल दो महिला मजदूरों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
सिडकुल में कचहरी चौक के पास धागा बनाने वाली एल्पस कंपनी का एक हिस्सा कुछ दिन पहले मिल्टन कंपनी ने लिया है। मिल्टन कंपनी की ओर से दीवार बनाई जा रही थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे दीवार के लिए नींव खोदने के दौरान बगल में स्थित हीरो कंपनी की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिसमें चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई।
सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मिल्टन कंपनी के पास से लगी हुई हीरो कंपनी की दीवार गिरने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान प्रमोद मंडल पुत्र कदम लाल मंडल निवासी ग्राम धुर गांव थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
जबकि सुनीला पुत्र रमेश सिंह निवासी बिलवा थाना व जिला किशनगंज राज्य बिहार उम्र 24 वर्ष, लुखी पत्नी रूबी सिंह निवासी बिलवा थाना व जिला किशनगंज बिहार व बुधीन पुत्री टुडू निवासी मुजावड़ी घाट थाना कोचा दमन जिला किशनगंज बिहार उम्र 20 वर्ष घायल हुए हैं।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स