दिनाँक 7.11.23 को ओ॰स॰राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र संघ चुनाव 2023-24 निर्विरोध रूप से संपन्न हुए।
छात्रसंघ पदाधिकारियों के रूप में गौरव सिंह (बी॰एस॰सी तृतीय वर्ष ) अध्यक्ष, शिवानी (एम॰ए॰ प्रथम सेमेस्टर) कोषाध्यक्ष, , अक्षरा (बी॰एस॰सी तृतीय वर्ष ) सचिव , अमीषा (बी॰ए॰ प्रथम सेमेस्टर) सह सचिव एवं वन्दना (बी॰ए॰ तृतीय सेमेस्टर) उपाध्यक्ष और अरविंद सिंह (एम॰ए॰ प्रथम सेमेस्टर)नें विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद की शपथ ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो ॰ प्रीति कुमारी ने प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों के लिए निष्ठावान बने रहने एवं शैक्षणिक कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित करने और निरंतर उन्नति के पथ पर बढ़ने हेतु आशीर्वचन दिए ।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ॰ एम एन नौड़ियाल , डॉ दिनेश कुमार,डॉ आदिल कुरैशी, श्री दीपक चौहान, श्री संदीप एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहें ।


More Stories
गजा: स्वरोजगार मे पिरुल इकट्ठा करके लाखों की कमाई, आय के साथ वनाग्नि घटनाओं पर रोक
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में