संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की सहमति से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है.
इस कार्यकारिणी में हरिद्वार जनपद से अभिनंदन गुप्ता, मनोज नायक, विपिन गर्ग, मनोज वर्मा,बृजमोहन पोखरियाल, सत्यपाल, डॉ विशाल गर्ग, हीरा सिंह बिष्ट, जेपी शर्मा, धर्मेंद्र बिश्नोई, हरिओम अनेजा, श्रीमती संतोष कश्यप, शोभित गौतम, कुशल पाल सिंह ,और नरेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
कनखल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मनोज वर्मा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर हैं सोशल मीडिया के माध्यम से एवं उनके निजी निवास पर भाजपाई बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं मनोज वर्मा ने प्रदेश संगठन, प्रदेश सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास से उन्होंने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसका पूर्ण निर्वहन करेंगे एवं पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुँचने का कार्य करेंगे !



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण