हरिद्वार। कनखल स्थित सन्यास मार्ग पर गुलदार की दस्तक से हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े गुलदार को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार गंगा की ओर भाग निकला।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर सन्यास मार्ग स्थित कृष्ण निवास आश्रम और सूरत गिरी बांग्ला आश्रम के मध्य स्थित गली में छात्रावास में पढ़ रहे बच्चों को एक गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पत्थर मार कर भागने का प्रयास किया।
बच्चों के शोरगुल के चलते गुलदार गंगा नदी की ओर भाग निकला। गुलदार के रिहायशी इलाके में आने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। आश्रमों में रहने वाले छात्र व संत गुलदार की दस्तक के बाद बाहर निकलने से डर रहे हैं।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित